Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में दो शिक्षक निलम्बित

Gonda News : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में दो शिक्षक निलम्बित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिला प्रशासन द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उज्ज्वल कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। इसके तहत किसी भी राजकीय अधिकारी या कर्मचारी का किसी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करना सर्वथा निषिद्ध है। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड बेलसर के कम्पोजिट विद्यालय बादलपुर में तैनात सहायक अध्यापक दिलीप तिवारी तथा कटरा बाजार विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामापुर में तैनात प्रधानाध्यापक राम चन्द्र तिवारी द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी विशेष के पक्ष में प्रचार किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रकरण की प्रथम दृष्टया जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता व राजकीय कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी हलधरमऊ को जांच सौपी गई है।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में सार्वजनिक रूप से टीका टिप्पणी या चुनाव प्रचार करता पाया जाएगा अथवा सोशल मीडिया पर उसके द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने वाला कोई संदेश प्रसारित किया जाएगा तो उसके विरुद्ध भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुसंगत एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन करया जाएगा।

अनुरोध

आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular