जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने के आरोप में दो महिलाओं उर्मिला देवी पत्नी रामलाल तिवारी तथा शुभावती देवी पत्नी जगन्नाथ तिवारी निवासी गण रामापुर पोखरा थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि राज बहादुर मिश्रा पुत्र शिव प्रसाद निवासी भदैयां पूरे नथऊ थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर ने अपनी लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिये प्रेरित किए जाने के सम्बंध में बीते आठ सितम्बर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वांछित चल रही दोनों आरोपी महिलाओं को मुखबिर की सूचना पर उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
