संवाददाता
गोंडा। बिजली बिलों में सुधार व राजस्व वसूली के लिए पावर कारपोरेशन बुधवार को सेवा शिविर लगाएगा। उर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर देवीपाटन जोन के उप केन्द्रों को शिविर लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। यह जानकारी देते हुए कारपोरेशन के मुख्य अभियंता सीवी सिंह गौतम ने बताया कि बुधवार को जोन में कुल 49 सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इनमें गोंडा में 17, बहराइच व श्रावस्ती में 10-10 तथा बलरामपुर में 12 शिविर लगेंगे। गोंडा जिले के 220 उपकेन्द्र का शिविर मलारी में, नवाबगंज टाउन, टिकरी, वजीरगंज बाजार, डुमारिया डीह बाजार, कौड़िया बाजार, कर्नलगंज के घंटाघर, मनकापुर बाजार, रामनगर कुडासन, गौरा चौकी, बग्गीरोड, इटियाथोक स्टेशन रोड व हथियागढ में लगेगा।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
