संवाददाता
गोण्डा। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र गोण्डा में हर्षोउल्लास के साथ 75वीं आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय विभागों द्वारा योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के कर कमलों से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के उत्कृष्ट उद्यमियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी व उपजिलाधिकारी राजेश सिंह उपस्थित व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : आनंद गिरि ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर जेल में मांगी सुरक्षा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
