संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन न कराने को लेकर उपजिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाकर एक लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए सभी लेखपालों को चेतावनी जारी की है। मालूम हो कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के चार दिन बाद तक तहसील क्षेत्र में विभिन्न उम्मीदवारों द्वारा लगाई गई चुनावी प्रचार की वॉल पेंटिंग नहीं हटी थी। इस पर पांचवें दिन एसडीएम द्वारा जारी नोटिस के बाद संबंधित लेखपाल द्वारा मौके पर खड़े होकर जगह-जगह की वॉल पेंटिंग को मिटवाया गया। उप जिलाधिकारी हीरालाल ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन के संबंध में आप लोगों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि सरकारी/निजी संपत्तियों पर जो चुनाव प्रचार सामग्री बैनर, पोस्टर, होर्डिंग व वॉल पेंटिंग लगाई गई हैं, उसे तत्काल प्रभाव से हटवा दें। लेकिन शिकायतें प्राप्त हो रही है कि विभिन्न पार्टियों एवं संभावित प्रत्याशियों द्वारा सरकारी व निजी संपत्तियों पर लगाई गई चुनाव प्रचार सामग्री अभी भी लगी हुई हैं जो कि अत्यंत आपत्तिजनक है। इसकी सघन जांच कराकर शत-प्रतिशत चुनाव प्रचार सामग्री हटवाना सुनिश्चित करें। उपजिलाधिकारी के निर्देश उपरान्त जगह-जगह लगी वॉल पेंटिंग, होर्डिंग हटवाई गई तथा एसडीएम कर्नलगंज ने सकरौरा के लेखपाल रमेश कुमार को नोटिस जारी किया कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद आप द्वारा अपने क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त चुनाव प्रचार सामग्री नहीं हटवाई गयी। यह कृत्य आदेशों की अवहेलना एंव आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के प्रति घोर लापरवाही है। इस कृत्य के लिए आपकी परिनिन्दा की जाती है। बहरहाल चुनाव प्रचार की सामग्री को देर शाम हटवा दिया गया।
यह भी पढ़ें : इस प्रकार से भी आपके साथ हो सकती है Online ठगी!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
