Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : आचार संहिता के उल्लंघन में 06 मुकदमे दर्ज

Gonda News : आचार संहिता के उल्लंघन में 06 मुकदमे दर्ज

संवाददाता

गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही के निर्देशन में उपजिलाधिकारी कर्नलगंज हीरालाल द्वारा आदर्श आचार संहिता अनुपालन को लेकर लगातार कार्यवाही जारी है। शनिवार को एसडीएम करनैलगंज द्वारा आचार संहिता अनुपालन के दृष्टिगत कई कार्यवाहियां की गईं। एसडीएम द्वारा तहसील कर्नलगंज क्षेत्र में सघन छापेमारी की कार्यवाही की गयी। छापेमारी एंव सघन जॉच के दौरान डा. धीरेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी एफएसटी टीम द्वारा जॉच के दौरान वाहन संख्या यूपी 41/एएल 2225 डेक्सन गो प्लस चालक धनन्जय पाण्डेय पुत्र कन्हैया लाल पाण्डेय निवासी सूरजूपुर पोस्ट रामनगर कोतवाली रामनगर से 140 पम्पलेट स्टीकर आदि बरामद किया गया। प्रकरण में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम पुरैना थाना परसपुर डेहरास चौराहा के पास चन्द्रशेखर के मकान पर बाल पेंटिग अकिंत पायी गयी, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने के कारण प्रकरण में स्थानीय थाना परसपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। विधान सभा क्षेत्र 298 कर्नलगंज ग्राम पिवली बढइन पुरवा थाना परसपुर में राजेश पुत्र मेड़ई के मकान पर पोस्टर लगा पाया गया, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने के कारण प्रकरण में स्थानीय थाना परसपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। विधान सभा क्षेत्र कटरा बाजार में तहसीलदार कर्नलगंज के क्षेत्र भ्रमण के दौरान रामापुर चौराहे से दुबहा बाजार सम्पर्क मार्ग से लगभग 100 मीटर आगे हनीफ के चिकन शाप पर समाजवादी पार्टी के बैजनाथ दूबे का फोटायुक्त पोस्टर लगाया पाया गया, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्ल्घन होने के कारण प्रकरण में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। विधान सभा क्षेत्र कटरा बाजार में तहसीलदार कर्नलगंज के क्षेत्र भ्रमण के दौरान मैजापुर सुगर मिल परिसर से बाहर कटरा चौरी सम्पर्क मार्ग को जाने वाली सड़क पर भारतीय जनता पार्टी के भवानी भीख का फोटोयुक्त होर्डिंग लगा पाया गया, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्ल्घन होने के कारण प्रकरण में स्थानीय थाना कटरा बाजार में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। कटरा बाजार में तहसीलदार करनैलगंज के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम दत्तनगर बाबापुरवा में पवन कुमार की दुकान के बगल पोल पर भारतीय जनता पार्टी के विनोद शुक्ला का नाम व फोटो सहित होर्डिग्स लगी पायी गयी, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्ल्घन होने के कारण प्रकरण में स्थानीय थाना कर्नलगंज में में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें : तुरंत करें निमोनिया की पहचान, ताकि बचपन ले सके चैन की सांस
अनुरोध

आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular