संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कंजेमऊ डीहा गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग से कई लोगों की घर गृहस्थी जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग से अशफ़ाक, जैनतुलनिशां, नौशाद, सोहबत, वसीम, हसीब, ननके, इलियास व जुबेर की सम्पूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गयी। वहीं ज़मील, झगरू व अनवर का भी आग लगने से काफ़ी नुक़सान हो गया। पछुवा हवा से बढ़ती लपटों को देखते हुए ग्राम प्रधान राहुल सिंह भी ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों व दमकल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। उधर घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार भी राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए।
यह भी पढें : प्रयागराज के BEO हुए निलम्बित, गोण्डा का क्या होगा?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
