Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : आगामी चुनाव में मिलेगी ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा

Gonda News : आगामी चुनाव में मिलेगी ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लिंक के माध्यम से हो सकेगा नामांकन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मार्कंडेय शाही ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन पद्धति से नामांकन करने हेतु अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन नामांकन हेतु वेब लिंक https://suvidha.eci.gov.in/login उपलब्ध है, ऐसे अभ्यर्थी जो ऑनलाइन पद्धति से नामांकन करना चाहते हैं वह दिए गए लिंक के माध्यम से नामांकन पत्र की प्रविष्टि कर सकते हैं एवं उसका प्रिंट निकाल कर प्रारूप-1 में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्गत सूचना में इंगित स्थान पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसी प्रकार शपथ पत्र भी उपरोक्त लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं एवं प्रिंट आउट को नोटराइजेशन के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल कर सकते हैं। ऑनलाइन पद्धति से नामांकन भरने के उपरांत जमानत राशि को भी ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान किया गया है इस हेतु नामांकन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट करने के पश्चात जमानत धनराशि जमा करने हेतु विकल्प pay पर लिंक दर्शित होगा, जिस पर क्लिक करते हुए ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। अभ्यर्थी उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के अंतर्गत नकद रूप से ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमानत धनराशि जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : यहां दो जून की रोटी के लिए बच्चे और किडनी बेच रहे हैं लोग!
अनुरोध

आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular