Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : आंधी पानी से तीन मौतें, दो जख्मी

Gonda News : आंधी पानी से तीन मौतें, दो जख्मी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में सोमवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी एवं बारिश के कारण तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने आज देर शाम यहां बताया कि जिले के छपिया थाना क्षेत्र में आधी पानी की चपेट में आकर सत्य प्रकाश (23) पुत्र राम सवारे़ की मौत हो गई। बताया जाता कि युवक एक कालेज का छात्र था और परीक्षा देने जा रहा था। भयानक आंधी पानी के कारण उसकी एक पेड़ गिरने से मौत हो गई। इसी प्रकार धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुद्रगढ़ नौसी गांव में भी पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर राम मूरत (43) पुत्र राम दीन की मौत हो गई। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बबुरास में एक पेड़ की डाल गिरने से सीसा मऊ निवासी हीरा लाल शुक्ल जख्मी हो गए। उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से जख्मी तरबगंज थाना क्षेत्र के सत्यम (15) का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इटियाथोक क्षेत्र के हिन्दूनगर खास के करीमनगर मजरे में तेज आंधी आने पर जोहरा (20) पुत्री नूर मोहम्मद छत पर कपड़ा उतारने गयी थी। बताते हैं कि अचानक पैर फिसल जाने से छत से गिर कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने दोनों मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित उप जिलाधिकारियों से घटना की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर पीड़ित परिवार को नियमानुसार शासन से अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढें : ‘सेफ’ किट के इस्तेताल में संतकबीरनगर पुलिस अव्वल

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। यह दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की करीब एक तिहाई आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular