Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: अस्पताल के विरूद्ध जांच हेतु कमेटी गठित

Gonda News: अस्पताल के विरूद्ध जांच हेतु कमेटी गठित

संवाददाता

गोण्डा। ग्राम बटौरा बख्तावर सिंह कोतवाली कर्नलगंज निवासी संदीप सिंह पुत्र महावीर के शिकायती पत्र पर डीएम मार्कण्डेय शाही ने नगर के सुधा न्यूरो एण्ड ट्राम सेन्टर, निकट फातिमा हॉस्पिटल सरकुलर रोड के विरूद्ध मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट, सीएमओ, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय तथा सीओ सिटी की चार सदस्यीय संयुक्त जांच कमेटी बनाते हुए 03 दिन के अन्दर जांच रिपोर्ट मांगी है। बताते चलें कि शिकायतकर्ता ने डीएम से शिकायत की कि उसकी मां के इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने के साथ ही डेथ मेमो में गलत तथ्यों का उल्लेख किया गया तथा सही तथ्यों को अंकित करने की मांग करने पर हास्पिटल संचालक तथा स्टाफ द्वारा शव रोके रखा गया तथा परिजनों के साथ अभद्रता की गई। इस पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए जांच समिति गठित कर 03 दिन के अन्दर जांच रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें : गैर इरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular