Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : असेवित विकास खण्डों में गठित होंगे FPO

Gonda News : असेवित विकास खण्डों में गठित होंगे FPO

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विकास खंडवार एफ.पी.ओ तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही असेवित विकास खंडों में एफपीओ के गठन की रणनीति पर भी चर्चा की गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में कृषक उत्पादक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी चर्चा करते हुए कृषि अवस्थापना निधि में निहित प्रावधानों पर विचार किया गया। उन्होंने बताया कि अद्यतन स्थिति के अनुसार दृष्टि योजना अंतर्गत जनपद के चार कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा 60 लाख की अनुदान सुविधा युक्त बीच विधायन संयंत्र की स्थापना की गई तथा कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत 18 एफपीओ को फार्म मशीनरी बैंक कस्टम हायरिंग सेंटर का लाभ दिया जा चुका है। इसी प्रकार 07 एफपीओ को बीज, खाद, कीटनाशी विक्रय लाइसेंस प्रदान किया गया जा चुका है। इसके साथ ही 03 खेत तालाब योजना में चयनित हुए हैं तथा पांच एफपीओ को उद्यान विभाग द्वारा संचालित पर ड्रॉप मोर क्राप योजना द्वारा लाभान्वित किया जा चुका है। वहीं बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए किसानों से जिलाधिकारी ने सभी से जानकारी लेते हुए कहा कि आप सभी लोगों को यदि समस्या होती है तो आप लोग यहां पर आकर सीधे मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, उपनिदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही, डीएफओ आरके त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम एनवी सविता, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह, डीएचओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें : बंद मकान में धमाका, गृह स्वामी हिरासत में

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular