संवाददाता
गोण्डा। जिले के थाना क्षेत्र परसपुर के एक गांव की रहने वाली एक महिला का एक युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। अब आरोपी युवक महिला के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर उससे 75 हजार रुपये रंगदारी मांग रहा है। मामले में थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रंगदारी व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक युवक ने थाने में शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि एक युवक ने उसकी सौतेली मां को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और जबरन अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी युवक आये दिन उसकी मां का अश्लील वीडियो उसके मोबाइल फोन पर भेजकर 75 हजार रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। वीडियो वायरल करने से मना करने पर आरोपी युवक उसे मारने-पीटने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर आरोपी रिजवान के खिलाफ रंगदारी, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
