जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जनपदीय पुलिस द्वारा 365 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, इटियाथोक थाने की पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर, मोतीगंज थाने की पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 लीटर, नवाबगंज थाने की पुलिस ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण, कोतवाली नगर पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर, कोतवाली देहात पुलिस ने 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 130 लीटर, तरबगंज पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 लीटर, मनकापुर पुलिस ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 लीटर तथा छपिया थाने की पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल रवाना किया।
यह भी पढ़ें : आगामी चुनाव में मिलेगी ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा
अनुरोध
आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310
