संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार के निर्देश के बाद बेलसर बाजार में पिछले कई वर्षों से चले रहे अवैध वाहन स्टैंड को हटवा दिया गया। जानकारी के अनुसार, तरबगंज के एसडीएम कुलदीप सिंह और सीओ संसार सिंह राठी भारी पुलिस बल के साथ कल रगड़गंज कस्बे में पहुंचे। उन्होंने अवैध रूप से चल रहे वाहन स्टैंड को हटवा दिया। एसडीएम ने बताया कि कस्बे के बीच में चल रहे इस वाहन स्टैंड से अक्सर जाम लग जाता था। इससे लोगों को आगमन में दिक्कत होती थी। उन्होंने कहा कि टैक्सी स्टैंड व बस स्टैंड दोनों हटवा दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि रगड़गंज कस्बे में जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सड़क के दोनों पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों की सूची बनाई गई है। साथ ही उन्हें नोटिस भी जारी कर दी गई है। नोटिस में दी समय सीमा समाप्त होने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। जो दुकानदार स्वतः अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके अवैध निर्माण हटाने में आने वाला व्यय भार भी उनसे वसूल किया जाएगा।
यह भी पढें : अलविदा की नमाज़ सकुशल सम्पन्न, मुश्तैद रहा प्रशासन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
