Friday, March 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : अवैध बम बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, सगे भाई...

Gonda News : अवैध बम बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, सगे भाई गए जेल

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के नवाबगंज थाने की पुलिस ने अवैध बम बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन सर्किट बम, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, 18 कारतूस, दो किलो गांजा व बम बनाने के सामग्री व उपकरण बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि नवाबगंज कस्बे के मुट्ठीगंज मोहल्ले के एक बंद मकान में कल देर शाम एक विस्फोट हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गृह स्वामी पुरुषोत्तम केसरवानी उर्फ बड़का पुत्र राम बाबू केसरवानी को मौके पर बुलवाया तथा डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के सहयोग से जांच में पाया कि विस्फोटक बारूद का है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ के दौरान पता चला कि बंद मकान में गृह स्वामी राम बाबू अपने सगे भाई कृष्ण नरायन केसरवानी उर्फ बब्लू के सहयोग से बम बनाने का काम करता है और उसने कुछ बम बनाकर घर के अंदर सूखने के लिए रखे थे, जिसमें किन्हीं कारणों से विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस व एसओजी ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन सर्किट बम, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, 18 जीवित कारतूस, दो किलो गांजा, बम व अवैध शस्त्र बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर एनडीपीएस एक्ट, इक्सप्लोसिव एक्ट तथा आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह व प्रभारी एसओजी सुनील कुमार सिंह मय टीम शामिल रहे।

यह भी पढें : बिजली बिल बाकीदारों को बड़ी राहत, सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular