24 सितम्बर को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर देंगे धरना
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। विभागीय आवासां को अवैध कब्जों से मुक्त कराने हेतु बिजली कर्मचारी आगामी 24 सितम्बर को धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए बाकायदा एक बैठक कर रूपरेखा तय की गई। बिजली कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि विभागीय कर्मचारियां हेतु बने आवासां में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। इस बारे में संगठन ने अनेक बार उच्चाधिकारियां को सूचित किया, परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गयी। जिला सचिव नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा विद्युत एवं अन्य संसाधनां का अवैध प्रयोग किया जा रहा है, जिससे विभाग की क्षति हो रही है। संगठन द्वारा कई बार अधिकारियों के समक्ष वार्ता की गई, जिसमें सिर्फ आश्वासन ही मिला। उपाध्यक्ष परमानन्द पाण्डेय ने कहा कि इस संदर्भ में पिछले वर्ष इसी विषय पर प्रबन्ध निदेशक के समक्ष वार्ता की गई थी। इस पर उन्होंने तुरन्त ही मुख्य अभियन्ता देवीपाटन क्षेत्र को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। इस पर भी कुछ नहीं हुआ। पाण्डेय ने कहा कि अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों द्वारा आये दिन इन आवासों में गैरकानूनी कार्य किया जाता है एवं कालोनी में रह रहे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के साथ अभद्रता भी की जा रही है। इससे कर्मचारियों में अत्यन्त रोष व असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि अवैध कब्जेदारों को हटाने हेतु संगठन के प्रयासों को उच्चाधिकारियां द्वारा गम्भीरता से न लेने के कारण संगठन के समक्ष धरना प्रदर्शन ही एक मात्र रास्ता बचा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए आगामी 24 सितम्बर को प्रातः 10ः00 बजे से कोविड-19 से बचाव के नियमों के तहत अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज तिवारी एवं क्षेत्रीय सचिव नादिर ने कहा कि इसके बाद भी अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही न किये जाने के स्थिति में संगठन अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करने हेतु बाध्य होगें। बैठक में मुख्य रूप से मो. नादिर, कृष्ण प्रताप, अर्जुन पाल, जितेन्द्र सिंह, चन्दन कुमार, प्रवेश पाण्डेय, अंकित कुमार, पुनीत साहू, संजीत यादव, प्रहलाद, पन्नालाल, सुनील कुमार, प्रेम कुमार, मो. हनीफ, मो. कलीम, राजेन्द्र प्रसाद, राहुल कुमार, मयंक श्रीवास्तव, अमित कुमार, इन्द्र कुमार यादव, गुरु प्रसाद, मुकुट राम, राजीव वर्मा, रूपेश सोनी, राकेश गुप्ता, सुधाकर विश्वकर्मा, उमाकर, सौरभ श्रीवास्तव, अर्जुन पाल, मुकेश मिश्रा, अरविन्द वर्मा, अवघेश शर्मा व अन्य तकनीकी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
