Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : अवैध कट्टा कारतूस व बाइक के साथ 02 अभियुक्त...

Gonda News : अवैध कट्टा कारतूस व बाइक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने अवैध कट्टा कारतूस व एक अदद मोटर साइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय मय हमराह फोर्स के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र भ्रमण पर थे कि हनुमान गढ़ी चौराहे पर मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक-टोक कर चेक किया गया तो अभियुक्त नीरज सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी अनभुला वजीरगंज थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र बनवीर सिंह निवासी हतवा हल्डिया हरैया जनपद बस्ती के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व 4500 रुपए नगद बरामद हुआ। अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर शस्त्र अधिनियम व मोटर वाहन अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक धर्मराज, आरक्षी शंशाक शेखर यादव व मनोज कुमार यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular