गोंडा (हि.स.)। नवाबगंज थाना पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी में छापा मारकर मौके से एक तस्कर को धर दबोचा। जबकि मुख्य सरगना सहित चार तस्कर मौके से फरार हैं। छह से अधिक निर्मित तथा अर्ध निर्मित असलहा बनाने के उपकरण नगदी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने रविवार को बताया नवाबगंज पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलहा बनाने के उपकरण व नगदी बरामद किया है। मौके से शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन के गांव वरी प्रसिद्धपुर निवासी बृजेन्द्र पाल को गिरफ्तार किया है।
जबकि इस गैंग का मुख्य सरगना सहित चार अभियुक्त अभी फरार चल रहे हैं। मुख्य सरगना अयोध्या का रहने वाला है, जो चार वर्ष पूर्व शाहजहांपुर से बृजेंद्र पाल को अवैध असलहा बनाने के लिए लाया था।
वह सरयू नदी के किनारे फैक्टरी में अवैध असलहों के कारोबार को चला रहा था। पकड़े गए अभियुक्त के इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि इन लोगों के द्वारा असलहों की सप्लाई कहां-कहां पर हो रही है। मौके से सरगना समेत चार अभियुक्त फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में टीम जुटी हुई है।
