Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : अवैध असलहा के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda News : अवैध असलहा के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के परसपुर थाने की पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश में लगे चार अभियुक्तों को घटना को अंजाम देने से पूर्व ही अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ 04 अभियुक्तों दिनेश पाण्डेय पुत्र महेन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम सेमरी, पंकज पाण्डेय व सत्येदव पाण्डेय पुत्र गण केसरी प्रसाद पाण्डेय, मोहित पाण्डेय पुत्र त्रिवेणी सहाय पाण्डेय निवासी गण ग्राम धनुही थाना परसपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद लाइसेंसी बंदूक, 07 अदद जिन्दा कारतूस, 01 नकली रिवाल्वर, 02 डण्डा, 02 अदद मोटर साईकिल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि ग्राम लोहंगपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से उनकी पुरानी रंजिश है। उसको मारने-पीटने हम लोग जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें : रेप के आरोपी को हाईकोर्ट ने इस आधार पर दी जमानत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular