Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : अलविदा की नमाज़ सकुशल सम्पन्न, मुश्तैद रहा प्रशासन

Gonda News : अलविदा की नमाज़ सकुशल सम्पन्न, मुश्तैद रहा प्रशासन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मस्जिदों पर पुलिस तैनात की गई थी। नमाज के वक्त एसपी समेत नगर मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे। बताते चलें कि शासन स्तर से अलविदा के नमाज के मौके पर सख्त सुरक्षा प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में डीएम और एसपी ने सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को नमाज के मौके पर सतर्क रहते हुए चौकस सुरक्षा प्रबंध का निर्देश दिया गया था। शुक्रवार को दोपहर नमाज के वक्त एसपी ने स्वयं नमाज़ के अवसर पर शहर क्षेत्र में भ्रमण कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता और पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम भी दोपहर में नगर में चक्रमण करते रहे।

यह भी पढें : शान्ति व्यवस्था के मद्देनज़र भ्रमणशील रहे DM, SP

Gonda News : अलविदा की नमाज़ सकुशल सम्पन्न, मुश्तैद रहा प्रशासन
गुरुनानक चौक पर मौजूद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र

तरबगंज के एसडीएम कुलदीप सिंह और क्षेत्राधिकारी संसार चन्द राठी भी नमाज के वक्त क्षेत्र में मौजूद रहे। कर्नलगंज के एसडीएम और सीओ भी क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भ्रमण पर रहे। इसी प्रकार से जिले की महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव समेत सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों ने भी दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होकर अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाली मस्जिदों पर सर्तकता पूर्वक ड्यूटी करते हुए अलविदा की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पूरे जनपद में अलविदा की नमाज़ के अवसर पर चप्पे-चप्पे पर दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पुलिस बल मुस्तैद रहा और सकुशल नमाज सम्पन्न हो गई। जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण में अलविदा की नमाज़ सम्पन्न होने पर डीएम व एसएसपी ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, धर्मगुरूओं व जनपदवासियों को बधाई दी है।

Gonda News : अलविदा की नमाज़ सकुशल सम्पन्न, मुश्तैद रहा प्रशासन
नमाज के वक्त क्षेत्र में उपस्थित एसडीएम तरबगंज व पुलिस क्षेत्राधिकारी

यह भी पढें :  कमिश्नर की पत्नी और पुत्री सहित 18 संक्रमित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular