Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : अमर शहीदों के नाम पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन

Gonda News : अमर शहीदों के नाम पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत सरयू के पावन तट पर दीपक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष नमो नमो मोर्चा भारत की अध्यक्षता में नमो नमो मोर्चा भारत के कार्यकर्ताओं के साथ कई राजनीतिक पार्टियों व समाजसेवियों ने मिलकर दीपोत्सव के पहले उन वीर शहीदों के नाम पर जिन्होंने हमारी रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए शहीद हो गये को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं मौजूद लोगों द्वारा सरयू नदी के पावन तट पर दीपक जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में हलधरमऊ चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह व कर्नलगंज द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य एवं जिला कार्ययोजना समिति के सदस्य विवेक सिंह, कमांडो धर्मेंद्र सिंह फौजी को सभी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व सीनरी देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित दीपक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पंजाब प्रभारी, गजराज सिंह किसान यूनियन प्रदेश संगठन मंत्री भानु, श्रीमती नेहा सिंह जिला पंचायत सदस्य, विवेक सिंह जिला पंचायत सदस्य, फौजी धर्मेंद्र सिंह, सोनू सिंह ग्राम प्रधान पिपरी, राजेंद्र त्रिपाठी देवीपाटन मंडल संयोजक, संतोष निषाद जिला अध्यक्ष, रामू सिंह, विशाल सिंह जिला युवा उपाध्यक्ष, सीमा अवस्थी युवा अध्यक्ष, सुरेश मिश्रा जिला सलाहकार, श्रीमती सविता जिला मंत्री, सर्वेश त्रिपाठी, रामनाथ द्विवेदी विधानसभा मंत्री कर्नलगंज, ,कमल नारायण मिश्रा ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य, सुधांशु शुक्ला ब्लॉक मंत्री, गंगेश कुमार गुप्ता विधानसभा मंत्री, बृजभूषण शुक्ला कर्नलगंज ब्लाक उपाध्यक्ष, विपिन कुमार ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीकांत ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य, राजकुमार पाठक विधानसभा अध्यक्ष, राम अर्जुन मिश्रा सदस्य, कृष्ण कुमार पाण्डेय ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य, बब्बन यादव ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य, माधव राज किसान यूनियन भानु, राजेश यादव कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती माया सिंह विधानसभा कर्नलगंज अध्यक्ष, बृजभूषण शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश पाण्डेय विधानसभा मंत्री, पप्पू यादव ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य, जितेन्द्र कुमार ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य, रिंकू ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य, हरिओम सिंह ब्लॉक मंत्री आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : DIG की चेतावनी-कार्यप्रणाली में सुधार लाएं थाना प्रभारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular