Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: अभिभावक खो चुके बच्चों को SP ने बांटा चाकलेट

Gonda News: अभिभावक खो चुके बच्चों को SP ने बांटा चाकलेट

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने गुरुवार को कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों से मिलकर उन्हें पुचकारा, प्यार जताया तथा चाकलेट प्रदान किया। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोरोना काल में अपने अभिवावकों को खोने वाले बच्चों के संरक्षण के लिए शुरू की गई ’मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के उद्घाटन अवसर पर बच्चों से मिले थे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात एसपी ने व्यक्तिगत तौर पर ऐसे समस्त बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही बच्चों के साथ आये उनके परिवारी जनों से मिलकर बच्चों की परिस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने छोटे बच्चों को चॉकलेट भी बांटे।

यह भी पढ़ें :  217 शहरों को मिलेगी मुफ्त वाईफाई सुविधा, निर्देश जारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular