संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। मुजेहना विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पूरे सिधारी के ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारियों को लांघते हुए न्यायिक फैसले भी सुनने लगे हैं। वैसे तो आये दिन ग्राम प्रधानां का कोई न कोई कारनामा देखने सुनने को मिल ही जाता है, किन्तु इस बार जो कारनामा पूरे सिधारी के ग्राम प्रधान सूर्यपाल पाण्डेय ने कर दिखाया है, वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल बाबागंज क्षेत्र की एक लड़की का विवाह सहजा जोत पूरे सिधारी के रहने वाले युवक के साथ आठ वर्ष पूर्व हुआ था। पारिवारिक कलह के चलते आये दिन विवाद होने की वजह से ग्राम प्रधान तथा गाँव वालों के मध्य दोनों का विवाद रखा गया, जहां पति पत्नी के बीच सामंजस्य न होने की वजह से ग्राम प्रधान ने दस रुपये के स्टाम्प पर दोनों का विवाह विच्छेदन करा दिया। स्टाम्प पर गवाह के रूप में कन्या पक्ष की तरफ से चार लोगों ने तथा वर पक्ष की तरफ से पांच लोगों ने हस्ताक्षर बनाये हैं। साथ ही ग्राम प्रधान ने अपना हस्ताक्षर मोहर लगाकर विवाह विच्छेद के प्रपत्र पर औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। सोशल मीडिया पर विवाह विच्छेद का यह स्टाम्प पेपर तेजी से वायरल किया जा रहा है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
