जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही के विशेष प्रयत्नों एवं निर्देशन में इसी सत्र से बीएससी कृषि विज्ञान के अध्ययन की शुरुआत होने जा रही है। यह जानकारी देते हुए कालेज के मीडिया प्रभारी डा. शैलेन्द्र मिश्र ने बताया कि कुछ दिन पूर्व लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर व्यावसायिक एवं स्व वित्त पोषित पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बीबीए, बीसीए, बीएससी गृह विज्ञान, बीए गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी जंतु विज्ञान की कक्षाओं के संचालन की एनओसी डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा दी जा चुकी है। इसी सत्र से इन व्यावसायिक एवं स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के अध्ययन-अध्यापन के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में बीएससी कृषि विज्ञान एवं एमए शिक्षा शास्त्र की एनओसी भी इसी सत्र से संचालन हेतु डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने कॉलेज को प्रदान की है। देवीपाटन मंडल के युवाओं के लिए यह व्यावसायिक पाठ्यक्रम उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा। मंडल के अर्ह युवाओं से अपेक्षा है कि वे इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में ज्ञानार्जन कर अपना भविष्य सुनिश्चित कर मंडल का नाम रोशन करें।
यह भी पढ़ें : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
