संवाददाता
गोण्डा। आगामी 21 अप्रैल को राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में वृहद अप्रेन्टिशशिप मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 43 प्राइवेट संस्थानों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन अप्रेन्टिशशिप के लिए किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में बैठक आयोजित की गई जिसमें जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, गन्ना विभाग, सहकारी समितियों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में अप्रेन्टिस के लिए अधिक से अधिक अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराएं। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले का आयोजन सुबह साढ़े दस बजे से अपरान्ह 03 बजे तक होगा। मेले में प्रतिभाग के करने के लिए अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के लिए www.apprenticeshipindia.org पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका पंजीकरण नहीं हो पाया है, वे भी मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे तथा ऐसे अभ्यर्थियों का पंजीकरण मेले में ही करा दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को मेले में अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों, आईटीआई पास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ में लाना अनिवार्य होगा। बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आशा वर्मा सहित पीडब्ल्यूडी, गन्ना, उद्योग, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढें : करोड़ों की फर्जी दवा खरीद में 3 CMO समेत सात पर मुकदमा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
