Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News : अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाने की पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त ऋषिकेश सिंह उर्फ अंकित सिंह पुत्र शिवबरन उर्फ शिवशंकर सिंह निवासी सकीपुर थाना नवाबगंज को थाना नवाबगंज पर पंजीकृत पाक्सो एक्ट के अभियोग में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था तथा अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular