Friday, March 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : अपने अपहरण की झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

Gonda News : अपने अपहरण की झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के तरबगंज थाने की पुलिस ने अपने अपहरण की फर्जी सूचना देकर परिवार व पुलिस को गुमराह करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोपसराय निवासी बुद्धराम विश्वकर्मा पुत्र प्यारे विश्वकर्मा ने बुधवार को पुलिस को सूचित किया था कि उनका पुत्र राधेश्याम उर्फ भोलू विश्वकर्मा न्यौता खाने के लिए रिश्तेदारी में तरबगंज थाना क्षेत्र के डबरी गांव गया था। रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके आँख पर पट्टी बांधकर अपहरण कर लिया गया है। साथ ही भोलू के मोबाइल से गांव निवासी विवेक सिंह के मोबाइल पर काल करके दो लाख रुपये की फिरौती की माँगी जा रही है। एसपी ने बताया कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में कई टीमें घटना के अनावरण में लगाईं। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में गहन पूछताछ व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के आधार पर अपहृत को उसका जीपीएस लोकेशन ट्रेस करते हुए एक पेड़ से बरामद कर लिया। एसपी के अनुसार, भोलू ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने गाँव के विवेक सिंह से दो लाख रुपए प्राप्त कर कर्जा चुकाने के उद्देश्य से छल कपट कर झूठे अपहरण की योजना बनायी थी। पुलिस ने भोलू को अपहरण की फर्जी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढें : बिजली बिल बाकीदारों को बड़ी राहत, सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular