संवाददाता
गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में बीती रात अपनी शादी का निमंत्रण पत्र वितरित कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अचानक हुए हादसे की सूचना पर घर परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के अनुसार, रायपुरडीहा निवासी राजेन्द्र पुत्र हनुमान प्रसाद गुरुवार की रात अपनी शादी का निमंत्रण पत्र रिश्तेदारी में देने के बाद घर लौट रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचने पर कटरा-गोण्डा सड़क मार्ग पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। परिणाम स्वरूप गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें घायल अवस्था में गोंडा ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृत युवक पिछले हफ्ते ही लुधियाना से आया था, जिसकी 31 मई को शादी थी। प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि परिजनों के शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढें : DM; CDO के निरीक्षण में फंसे 8 अधिकारी, 25 कर्मचारी
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
