Sunday, March 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: अनिस्तारित आडिट आपत्तियों का शीघ्र कराएं निस्तारण-एसी

Gonda News: अनिस्तारित आडिट आपत्तियों का शीघ्र कराएं निस्तारण-एसी

संवाददाता

गोण्डा। अपर आयुक्त राकेश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में आडिट आपत्तियों के निस्तारण संबंधी अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आडिट आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने से संबंधित ऑडिट आपत्तियों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि यद्यपि विगत बैठक के पश्चात आपत्ति निस्तारण में अच्छा कार्य हुआ है फिर भी आडिट विभाग से जो भी पत्र जारी हो, उसका निस्तारण समय से हो जाय। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त ने नगर पालिका परिषद गोंडा एवं नगर पालिका परिषद बहराइच में अनिस्तारित आपत्तियों की अधिकाधिक संख्या क्रमशः 2165 एवं 1538 होने के दृष्टिगत निर्देशित किया कि मंडल में इन नगर निकायों में अभी भी ज्यादा अनिस्तारित आपत्तियां हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण कराया जाय। उन्होंने मंडल के अंतर्गत जनपदवार जिला विद्यालय निरीक्षक नियंत्रणाधीन उच्चतर माध्यमिक व इंटर कालेजों की अनिस्तारित आपत्तियों का भी शीघ्र निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपनिदेशक ऑडिट श्री श्याम सिंह, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी श्री आमोद शंकर शुक्ला सहित मंडल के नगर निकाय व विद्यालयों से संबंधित अधिशासी अधिकारी व लेखा अधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : मिशन 100 से आचार संहिता का पालन कराएगा आयोग

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular