संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के चलते उनके कहर से एक चौपहिया वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे से बगल दूर खेतों में जा गिरा, जिससे उक्त वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। परन्तु गनीमत यह रही कि कार में बैठे चालक व यात्री बाल-बाल बच गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जरवल रोड के तरफ से गोण्डा की ओर जा रहा एक कार अनियंत्रित रफ्तार के कारण भुलियापुर मोड़ के पास राजमार्ग की पटरी से उतरकर बगल के नीचे स्थित दूर खेतों में जा गिरी और दुर्घटना में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। लेकिन शुक्र था कि हादसे में गाड़ी चालक तथा यात्री सुरक्षित बच गये। उक्त गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर एकत्रित हुए आसपास के ग्रामीणों ने सभी को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
