Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: अनाज कांग्रेस का, झोला भाजपा का-बैजनाथ दूबे

Gonda News: अनाज कांग्रेस का, झोला भाजपा का-बैजनाथ दूबे

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर पूर्व विधायक कटरा बाजार के बैजनाथ दुबे की अगुवाई में कटरा बाजार से पहाडा़पुर होते हुए रामापुर, कौड़िया होते बेलवाभान तक साइकिल रैली निकाली गई। जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ला, पिछड़ा वर्ग के प्रकोष्ठ के जिला सचिव जनक राज यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आज्ञाराम पासवान, सुरेश तिवारी सहित क्षेत्र की कार्यकर्ता व पदाधिकारी रैली में शामिल रहे। इस मौके पर अपने सम्बोधन में पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कहा कि समाजवादी नेता पंडित जनेश्वर मिश्र के जयंती पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें हज़ारों कार्यकर्ताओं द्वारा बेरोजगारी, महंगाई, विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न किसान मजदूर नौजवान तथा महिलाओं के शोषणकारी व सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम कांग्रेस सरकार की देन है और भाजपा सरकार लाभार्थियों को झोला देकर अन्न महोत्सव मना रही है। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे की अगुवाई में कटरा बाजार से रामापुर होते हुए बेलवाभान में मनोज शुक्ल के घर पर साइकिल रैली का समापन हुआ। इसी प्रकार पूर्व ब्लॉक प्रमुख मसूद आलम व तस्लीम खान की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हलधरमऊ से मोहम्मदपुर होते हुए चौरी चौराहा तक साइकिल रैली निकालकर विरोध जताया।

यह भी पढ़ें :  गड़करी की चली तो 40 फीसद घट जाएंगे पेट्रोल के दाम

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular