जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक अदालत ने करीब तीन वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक (एससी-एसटी एक्ट) कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे बंगला निवासी जयचंद्र ने स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 जुलाई 2020 को उसके मामा बाबूराम कोरी उसके सहन दरवाजे पर चारपाई पर सो रहे थे। रात्रि करीब 11 बजे ग्राम पूरे बंगला चकरौत निवासी उदय प्रकाश शुक्ल आए और बांके से बाबूराम की गर्दन काटकर सिर ले जाकर नीम के पेड़ के नीचे रख दिया। पुलिस ने हत्या का अभियोग दर्ज कर विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र प्रेषित किया। सत्र परीक्षण के दौरान विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) नासिर अहमद ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परिशीलन करने तथा बचाव व अभियोजन पक्ष के गवाहों को सुनने के उपरांत उदय प्रकाश शुक्ल को हत्या का दोषी करार देते हुए शुक्रवार को आजीवन सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की अदायगी न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। विचारण के दौरान जेल में बिताई गई अवधि सजा की कुल अवधि में समायोजित की जाएगी।
अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
