संवाददाता
बहराइच। जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के साथ जिला कारागार बहराइच का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। उच्चाधिकारियों ने पाकशाला, विभिन्न बैरकों, चिकित्सालय इत्यादि का निरीक्षण किया तथा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए किये गये प्रबन्ध का जायज़ा लेते हुए कारागार प्रशासन का सजगता बनाये रखने के निर्देश दिये गये। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सी.जे.एम. जगन्नाथ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच की सचिव श्रीमती शिखा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, प्रशिक्षु पीसीएस अमन देओल, प्रभारी कारागार अधीक्षक आनन्द शुक्ला, डिप्टी जेलर एसके त्रिपाठी व देवकान्त वर्मा, चिकित्सक डॉ. आभाष अंकुर श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : मतांतरण गैंग से IAS अफसर का कनेक्शन होने का संदेह, जांच शुरू
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
