जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। विभागीय निदेशक के आदेश के उपरांत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दर्जी कुआं में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर कार्यरत अतुल तिवारी ने प्राचार्य पद का कार्यभार सम्हाल लिया है। डाएट के सह कर्मियों ने उनके कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत करते हुए बधाई दी। बताते चलें कि अभी तक देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन के पास डायट प्रचार प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार था। इस पद से मुक्त होने के बाद भी एडी बेसिक विनय मोहन वन बलरामपुर के डायट प्राचार्य का पदभार संभालते रहेंगे। हिंदुस्तान डेली न्यूज़ से बात करते हुए नवनियुक्त प्राचार्य अतुल तिवारी ने बताया कि वह शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षण प्रशिक्षण कार्य को और बेहतर ढंग से संचालित करने की कोशिश करेंगे। अतुल तिवारी द्वारा डायट प्राचार्य का पदभार संभाले जाने पर वेंकटाचार क्लब के वीपी सिंह एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह छाबड़ा, उमेश शाह, संजू छाबड़ा, डॉक्टर आलोक अग्रवाल, प्रवीण पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह खुराना, अनिल अग्रवाल, चरनजीत सिंह सलूजा, डा. एचडी अग्रवाल, डा. रेखा शर्मा, डा. रंजन शर्मा, महेन्द्र छाबड़ा, संदीप तिवारी, विवेक लोहिया, प्रदीप मिश्र, अंकित तिवारी आदि ने बधाई दी है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
