संवाददाता
कर्नलगंज गोण्डा। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम फतेहपुर कोटहना में मार्ग अवरुद्ध होने से नाराज ग्रामीण तहसील कर्नलगंज पहुँचकर तहसील गेट के सामने धरने पर बैठ गये। जहां काफी देर बाद आये तहसीलदार को ग्रामीणों ने गांव के दबंगों द्वारा चकमार्ग पर आवागमन रोके जाने संबंधी शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। मालूम हो कि उक्त समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर गेट पर गांव के एक दिव्यांग के नेतृत्व में गांव से आई भारी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हो गईं और अधिकारियों से मिलने की ज़िद करने लगी। वहीं अधिवक्ताओं के आन्दोलन के मद्देनजर लगाए गये सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें अंदर नही जाने दिया गया बल्कि गेट पर ही रोक लिया गया, जिससे महिलाएं वहीं जमीन पर बैठ गईं और अधिकारियों से मिलने की मांग करने लगीं। महिलाओं का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने उनका प्रार्थना पत्र लिया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पीड़ित शिकायत कर्ता ग्रामीणों का कहना है कि गांव के जानकी पुत्र मतई, बृजलाल, राकेश पुत्र बाबादीन व रामशंकर पुत्र जानकी ने चकमार्ग संख्या 514 पर अवैध कब्जा कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। मंगलवार की सुबह गांव के पटमेश्वरी की पुत्री रोली विद्यालय जा रही थी, तभी इन लोगों ने घात लगाकर उसे कीचड़ में गिरा दिया और भद्दी-भद्दी गालियां दी। ग्रामीणों ने मांग की है कि दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये और मार्ग से अवैध कब्जे को हटवा कर ग्रामीणों का रास्ता बहाल कराया जाय। उक्त संबंध में तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि मामले जांच कराकर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। प्रार्थना पत्र पर पटमेश्वरी रूबी, रोली, काजल, अंजली व पूजा सहित अनेकों महिलाओं के हस्ताक्षर हैं।
यह भी पढ़ें : गैर इरादतन हत्या के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
