अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोण्डा। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आपूर्ति कम होने से एक तरफ जहां लोग उमस से बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। हालात यह है कि बच्चे न दिन में ढंग से पढ़ पा रहे है, और न ही रात में। नींद भी पूरी नही हो पा रही है। दूसरी ओर बीमार और बुजुर्ग भी गर्मी से परेशान हो रहे है। भीषण गर्मी के चलते बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जहां एक गर्मी का पारा ऊपर जा रहा है, लेकिन विभाग की ओर से कटौती जारी है। बिजली आपूर्ति और कटौती का कोई समय नहीं है। इससे आम लोग परेशान हैं। बिजली कटौती के कारण जल शक्ति विभाग के पंप सेट तक नहीं चल रहे हैं, जिस पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। क्षेत्र में कई-कई घंटे तक कटौती जारी है। सबसे ज्यादा बुरा हाल बीते एक हफ्तों में रहा। क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली कटौती से रोजमर्रा की जिंदगी पटरी से उतरने लगी है, लेकिन बिजली विभाग लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गंभीर नहीं हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों या कर्मचारियों को जब भी अघोषित कटौती के बारे में फोन किया जाता है तो अक्सर उनका फोन बंद मिलता है।
यह भी पढें : प्रयागराज के BEO हुए निलम्बित, गोण्डा का क्या होगा?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
