प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इटियाथोक विकास खण्ड के सभागार में सोमवार को अंत्योदय कार्डधारकों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। इस दौरान बीडीओ पन्नालाल व सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ब्लाक मुख्यालय सभागार में आयोजित समारोह की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी की पत्नी व ब्लाक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित कर किया। बीडीओ ने बताया कि इस दौरान यहां 100 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। अधीक्षक ने गोल्डन कार्ड से मिलने वाले लाभ की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी विकास मिश्रा, बीसीपीएम अमरेंद्र सिंह, एडीओ एजी जगदीश प्रसाद सहित पंकज कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : इस बार बदली व्यवस्था के अनुरूप होगी विकास कार्यों की मासिक समीक्षा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
