उपद्रवियों को किया आगाह, गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करना पड़ेगा भारी
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। रंगों के पर्व होली को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने रविवार की शाम से लेकर देर रात तक नगर क्षेत्र समेत कई संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया तथा पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द्र के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की। साथ ही गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।

डीएम व एसपी ने आज देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों व भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, एएसपी शिवराज, नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, एएसडीएम वीर बहादुर यादव, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम आदि मौजूद रहे।

भ्रमण के क्रम में डीएम और एसपी देर रात कर्नलगंज कस्बा पहुंचे। अधिकारी द्वय ने यहां पर एसडीएम शत्रुघ्न पाठक व सीओ मुन्ना उपाध्याय से क्षेत्र में होली को लेकर की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में भ्रमण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि होली एवं शबेरात को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कड़ी चौकसी बरती जाय तथा उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय। इससे पूर्व दोनों अधिकारी कटरा बाजार थाना पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक से क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल करते हुए जरूरी निर्देश दिए। बाद में कस्बे का भ्रमण कर शांति व्यवस्था को लेकर चौकसी बरतने का निर्देश दिया।

पुलिस ने फ्लैग मार्च कर उपद्रवियों को चेताया
इटियाथोक से हमारे संवाददाता प्रदीप पाण्डेय के अनुसार, थाना क्षेत्र में रविवार को स्थानीय पुलिस टीम ने अनेक स्थानों पर फ्लैग मार्च कर उपद्रवियों को चेतावनी दी। रंगों का पर्व होली सहित सबेरात को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र में जगह जगह फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने उपद्रवियों को चेताया और लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाने की अपील किया। इटियाथोक थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि होली व सबेरात और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने बताया की इस क्रम में क्षेत्र के ग्राम भौरुपुर, गिलौली, तिर्रे मनोरमा, परना बगुलहा, नरौरा भर्रापुर, 27 नम्बर चौराहा, धर्मेई, गनवरिया, पूरे सिधारी, सदाशिव, सरकाण्ड, लखनीपुर आदि कई स्थानों पर टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। थाना प्रभारी ने कहा अराजक तत्वों को चेताया गया है कि पर्व में किसी प्रकार का खलल उत्पन्न करने पर वह किसी भी दशा में बख्शे नहीं जायेंगे। उन्होंने लोगो से अपील किया और कहा कि एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हुए होली का पर्व हंसी खुशी से मनाए और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। साथ ही अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस आपके सहयोग के लिए दिन रात खड़ी है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
