Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सड़क हादसे में मामा भांजे की दर्दनाक मौत

Gonda News:सड़क हादसे में मामा भांजे की दर्दनाक मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पहाड़ापुर के पास एक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत गोनवा के मंगल पुरवा निवासी काली प्रसाद (30) अपने भांजे रमेश (22) पुत्र गोबरे निवासी कंजर पुरवा थाना कर्नलगंज के साथ बनकटी गांव से अपनी बहन के घर से निमन्त्रण खाकर लौट रहे थे। पहाड़ापुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। परिणाम स्वरूप वे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। इससे पूर्व रमेश की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि काली प्रसाद ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें : कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकरण अनिवार्य, दिखाने होंगे आईडी कार्ड

RELATED ARTICLES

Most Popular