Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, दो गंभीर

Gonda News:सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, दो गंभीर

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली देहात के अन्तर्गत गोण्डा-अयोध्या राजमार्ग आज देर शाम एक ट्रक व टैम्पो में भिड़न्त हो जाने के कारण टैम्पो में सवार तीन महिलाआें की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी दो अन्य महिलाओं का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि दर्जीकुआं के निकट शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो को टक्कर मार दिया। परिणाम स्वरूप टैम्पो में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन अन्य महिलाओं को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह निवासी देवकी पत्नी राम बरन, सुरेमन पत्नी सियाराम, पूनम पत्नी सतगुरु, मीरा पत्नी मनोज चौरसिया और नवाबगंज थाना के बाबा पुरवा निवासी उषा पत्नी राम किशुन व एक तीन वर्षीय बालक सहित आठ लोग टैम्पो में सवार थे। देवकी पत्नी रामबरन और सुरेमन पत्नी सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई। मीरा की जिला अस्पताल में मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी दो अन्य महिलाओं का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular