Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, दो गम्भीर

Gonda News:सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, दो गम्भीर

संवाददाता

मोतीगंज, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सोहांस के पास कल शाम बड़ा सड़क हादसा हुआ। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि मनकापुर की तरफ़ से आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर में आ भिडी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रैक्टर भी दो भागों में विभाजित हो गया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही कहोबा चौकी इंचार्ज भोला शंकर दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि कार चालक दलपतपुर निवासी पवन तिवारी पुत्र मोहन लाल और ट्रैक्टर चालक वजीरगंज थाना क्षेत्र के नियामतपुर निवासी आशीष पांडेय को काफी चोंटे आयीं हैं।

यह भी पढ़ें : पत्नी के छापे में थानेदार पति की हालत खराब, बाथरूम में मिली प्रेमिका

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular