जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आज सुबह गिट्टी से लदे एक ट्रक व लग्जरी कार में आमने सामने टक्कर हो जाने से चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह तीन लोग अपने लक्जरी वाहन पर सवार होकर गोण्डा के लिए ़निकले थे। रास्ते में पारासराय के निकट गिट्टी से लदे एक ट्रक से आमने-सामने भिड़न्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसी चपेट में एक मोटर साइकिल सवार भी आ गया। वह हवा में उछलते हुए सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में जाकर गिरा। राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया, जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने मार्ग को खाली करवाकर मोटर साइकिल और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया ट्रक चालक मौके से फरार हों गया है। घटना में घायल हर्षित शुक्ला, कमलेश उर्फ पप्पू का इलाज गोण्डा में निजी अस्पताल में चल रहा है। चपेट में तीसरा घायल सुरेन्द्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में राघव राम कुरील (42) निवासी पाण्डेय पुरवा की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों में एक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ल को बेटा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : एम्बुलेंस से शादी करने पहुंची दुल्हन, स्ट्रेचर पर दूल्हे ने पहनाया मंगल सूत्र

