संवाददाता
छपिया, गोण्डा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव उपरांत गठित समिति द्वारा ग्राम वासियों के कायाकल्प व विकास की विश्वसनीयता को शुरुआत में ही खानापूर्ति से प्रारम्भ की गई। ग्राम पंचायत सकदरपुर के राजस्व गांव बुकनापुर में कार्य विवरण कामता प्रसाद के चेक से सेक्टर रोड तक मिट्टी पटाई कार्य महज खानापूर्ति करते हुए भुगतान कर लिया गया है, जबकि उक्त कच्ची सड़क बुकनापुर गांव के अंतिम पुरवे को जोड़ती है। बारिश के दिनों में आने जाने पर काफी समस्याओं का सामना ग्रामवासियों को करना पड़ता है। खानापूर्ति की सूचना ग्राम विकास अधिकारी को दूरभाष से ग्रामीणों ने अवगत कराया, जिसके बाद आनन-फानन में ग्राम रोजगार सेवक कुछ मनरेगा मजदूरों के साथ आकर सड़क के घास फूस की सफाई व गड्ढे की भराई की। उस दौरान वर्तमान ग्राम प्रधान रमेश की उपस्थिति रही।
यह भी पढें : कस सकता है तेल, गैस, कोयला कम्पनियों पर शिकंजा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
