संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा । गुरुवार को जनपद के दौरे पर आये उत्तरप्रदेश सरकार व जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम करूवा निवासी तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार गोस्वामी के असामयिक निधन के बाद उनके करूवा स्थित गांव पहुँचकर परिजनों से मुलाकात कर स्वर्गीय गोस्वामी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं डॉ वीरेन्द्र गोस्वामी के निधन को पार्टी व समाज की अपूर्णनीय बड़ी क्षति बताते हुये उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात के दौरान उनके हर दुःख सुख में शामिल रहने व उन्हें सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान मन्त्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी तथा अवधेश गोस्वामी सहित डॉ वीरेन्द्र गोस्वामी के परिजन समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।
यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
