Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में होगा पेयजल सुविधा का सत्यापन

Gonda News:स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में होगा पेयजल सुविधा का सत्यापन

संवाददाता

गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने जल जीवन मिशन ‘100 दिन का अभियान’ के अन्तर्गत जनपद के प्राथमिक विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रो में यूपीपीसीएल के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी पाइप पेयजल की सुविधा के सत्यापन के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में बीएसए जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया है। जिलाधिरी ने बताया कि यूपीपीसीएल द्वारा ‘100 दिन का अभियान’ के अन्तर्गत पाइप पेयजल से आच्छादित स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूची प्रेषित करते हुए कार्य का सत्यापन कराने के निर्देश निर्गत किए गए हैं। साथ ही साथ यह सुनिश्चित किए जाने की अपेक्षा की गई है कि पूर्व में विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में पाइप पेयजल की उपलब्धता किसी भी अन्य योजना के अन्तर्गत नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं.) तथा जल निगम के सहायक/अवर अभियन्ता के माध्यम से विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्य का संयुक्त रूप से सत्यापन कराकर आगामी 07 जुलाई तक सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी टीमों का गठन करायेंगे तथा अपने विभाग की सूचना निर्धारित तिथि तक संकलित कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें : शौच के लिए गई दलित बालिका गायब

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular