संवाददाता
गोण्डा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे छात्र छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरण का आयोजन किया गया। कटरा बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय झौनहा पश्चिमी में 75 छात्र छात्राओं को निशुल्क स्वेटर वितरण किया गया। स्वेटर पाकर छात्र छात्राओं के चेहरां पर मुस्कान आयी। उक्त अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद यादव विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमल किशोर तिवारी, सहायक अध्यापक ललित कुमार, एसएमसी अध्यक्ष पुत्ती लाल, रसोईया मधु व संवारा उपस्थित रहे।
