Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

Gonda News:सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। कौड़िया पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी तारकेश्वर तिवारी पुत्र आशुतोष उर्फ सज्जन तिवारी निवासी पूरे पाठक को थाना कौड़िया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 220/20 धारा 124ए, 504 भादवि व 66 आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री के ऊपर अभद्र भाषा का प्रयोग करते टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस सम्बंध में कौड़िया पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग के तहत न्यायालय रवाना कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular