Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सोमवार को मिले आठ नए कोरोना मरीज

Gonda News:सोमवार को मिले आठ नए कोरोना मरीज

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में सोमवार को प्राप्त 1032 जांच रिपोर्टों में कोरोना के 02 मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4907 हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, अब तक 1280 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 01 मरीज का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के साथ ही अब तक 3452 मरीज अपना आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं। इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है। जिले में अब तक 63 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इस प्रकार से आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 112 है। बुलेटिन के अनुसार, जिले में अब तक 176652 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है, जिसमें से 176613 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें से 171706 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव है। बुलेटिन के अनुसार, 50 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरी कृपाल स्थित लेवल वन अस्पताल, 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज हारीपुर स्थित कोविड-19 लेवल वन अस्पताल, 126 बिस्तरों वाले कोविड-19 चिकित्सालय में, 200 बिस्तरों वाले राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कर्नलगंज में स्थित लेवल वन अस्पताल तथा 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम हास्पिटल प्रा. लि. लेबल टू अस्पताल में वर्तमान में कोई मरीज भर्ती नहीं है। गोण्डा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में 12 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 100 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular