Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सेना भर्ती की मांग को लेकर युवाओं ने भरी हुंकार

Gonda News:सेना भर्ती की मांग को लेकर युवाओं ने भरी हुंकार

मांग को लेकर निकाली आक्रोश रैली व सौपा ज्ञापन

विकास सोनी

गोण्डा। जिले में सैनिक भर्ती की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ो युवाओं ने दुर्गेश शुक्ला, सौरभ तिवारी, प्रियांशु शुक्ला, अमित सिंह, गंगाधर मिश्रा, मयंक मणि श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर में स्थित अदम गोंडवी मैदान से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर आक्रोश जताया। उसके बाद कचहरी पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने कहा कि हमारे जिले के हजारों बच्चे सैनिक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। विगत दो वर्षों से सेना भर्ती न आने से हम सभी ओवर ऐज हो रहे हैं। इसीलिए हम युवाओं ने आज जिलाधिकारी से माध्यम से ज्ञापन देकर मांग कि है कि सेना भर्ती बोर्ड जेडआरओ को अवगत कराकर सेना भर्ती अपने निर्धारित समय पर कराया जाए। युवाओं ने मांग की है कि सेना भर्ती मेला 2009 में हमारे जिले में आई थी, तब से 2021 तक कोई भी सेना भर्ती नहीं कराई गई है। हम लोगों को सेना भर्ती देखने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इससे हमारे जनपद के युवाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लखनऊ की सेना भर्ती जनपद गोण्डा में कराई जाए और पहले एक वर्ष में दो भर्ती प्रक्रिया कराई जाती थी, लेकिन विगत दो वर्षों में एक भी भर्ती नहीं करवाई गई है। सेना भर्ती न होने के कारण हजारों बच्चों का वह सपना टूट रहा है। युवाओं ने बताया कि अगर हमें आश्वासन नहीं मिला तो हम आत्मदाह करने पर विवश होंगे। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष व छात्रनेता अविनाश सिंह ने युवाओं का समर्थन किया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular