Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सूचना देकर घर छोड़ें, पुलिस करेगी निगरानी

Gonda News:सूचना देकर घर छोड़ें, पुलिस करेगी निगरानी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। यदि आपको रात को खाली घर छोड़कर कहीं जाना है, तो सम्बंधित चौकी प्रभारी को जरूर सूचित कर दें। ऐसा करने से रात में पुलिस आपके घर की निगरानी करेगी। जी हां, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मी कांत गौतम ने खाली घरों में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील नगरवासियों से की है।
सीओ सदर ने कहा कि नगर क्षेत्र में रहने वाले लोग अपने घरों में ताला लगाकर प्रायः शादी-विवाह या अन्य मांगलिक उत्सवों अथवा किसी विपदा की घड़ी में आनन-फानन में चले जाते हैं। या तो वे रात में वापस नहीं आ पाते अथवा उनका शहर से बाहर रहने का कार्यक्रम एक से अधिक दिन का होता है। ऐसी दशा में उनका घर ज्यादा असुरक्षित हो जाता है। सीओ ने बताया कि सूने मकानों की रेकी के बाद संगठित रैकेट चोरियां करता है। दिन में दो-तीन बार चोर गिरोह के सदस्य चिन्हित घरों के आसपास घूमकर यह पता लगा लेते हैं कि मकान में ताला है या नहीं। उसके बाद रात में ताला तोड़कर भीतर घुसकर चोरी करते हैं।

यह भी पढें : नहीं रहे भाजपा के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह

उन्होंने लोगों से अपील किया है कि यदि किसी को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत अपने घर में ताला बंद करके कुछ दिन के लिए बाहर जाना है अथवा अनायास किसी संकट के कारण रात में भी सपरिवार घर से बाहर रहना पड़ता है तो वे अपने क्षेत्र के चौकी प्रभारी को इसकी सूचना अवश्य दें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से क्षेत्र की गश्ती पुलिस रात्रि में उन मकानों पर विशेष नजर रखेगी। ऐसा करने से चोरी होने की संभावना कम हो जाएगी। सीओ ने कहा कि आपके द्वारा दी गई सूचना पूरी तरह से गोपनीय रहेगी। सम्बंधित पुलिस अधिकारी के अलावा किसी अन्य को इसकी जानकारी नहीं मिल सकेगी। सीओ ने नगर क्षेत्र के लोगों से अपने घरों पर सुरक्षा कारणों से सीसीटीवी कैमरा भी लगवाने की अपील की है। उन्हांने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से देर रात सड़कों पर अनावश्यक घूमने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने में पुलिस को मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Gonda News:सूचना देकर घर छोड़ें, पुलिस करेगी निगरानी
RELATED ARTICLES

Most Popular